Tuesday, March 31, 2026
29.1 C
Raipur

Top 10 News Today 12 June 2025 : निशाने पर आज : अहमदाबाद विमान हादसा 240 यात्रियों की मौत, विमान हादसे में पूर्व CM रूपाणी का निधन, मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये देगी टाटा ग्रुप, छत्तीसगढ़ की पहली हिंदी फिल्म ‘जानकी’ के टाइटल पर सेंसर बोर्ड ने लगाई रोक, समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें…..

 

1 .अहमदाबाद विमान हादसा,  240 यात्रियों की मौत

plane crash : अहमदाबाद। गुरुवार दोपहर को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 254 लोग सवार थे, जिनमें 242 यात्री और 12 क्रू सदस्य शामिल थे। इस भयावह हादसे में अब तक केवल दो लोगों के जीवित बचने की पुष्टि हुई है, जबकि बाकी सभी की मौत हो चुकी है। पुलिस कमिश्नर के अनुसार, विमान की सीट संख्या 11-A पर बैठे भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार जीवित मिले हैं। उनका एक वीडियो भी सामने आया है। एक अन्य यात्री को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक रिपोर्ट में एपी एजेंसी ने सभी यात्रियों की मौत की जानकारी दी थी, जिसे अब आंशिक रूप से संशोधित किया गया है।पूरी खबर 

2 . विमान हादसे में पूर्व CM रूपाणी का निधन

plane crashes : अहमदाबाद। गुरुवार दोपहर एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गई। यह हादसा शहर के मेघानीनगर क्षेत्र में हुआ, जहां विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास गिरा। विमान में सवार कुल 242 यात्रियों में 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल थे। अधिकतर शव बुरी तरह झुलस गए हैं, जिससे उनकी पहचान संभव नहीं हो पा रही है और डीएनए जांच के बाद ही पहचान हो सकेगी।विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, इस भीषण हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई है। हालांकि भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने सबसे पहले X पर रूपाणी के निधन की जानकारी दी थी, लेकिन बाद में उन्होंने वह पोस्ट हटा दी। जिस इमारत से विमान टकराया, उसमें सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते थे। हादसे में 15 डॉक्टरों के घायल होने की भी सूचना है।

3 . मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये देगी टाटा ग्रुप

अहमदाबाद : अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 गुरुवार दोपहर हुए भीषण हादसे का शिकार हो गई, जिसने पूरे देश को गहरे शोक में डाल दिया। टेक-ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद विमान क्रैश हो गया। अब तक की जानकारी के अनुसार, हादसे में 241 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद टाटा ग्रुप ने मानवीयता की मिसाल पेश की। चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में टाटा समूह पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।टाटा समूह ने घोषणा की है कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही घायलों के इलाज का पूरा खर्च भी टाटा ग्रुप वहन करेगा और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, टाटा समूह ने बी.जे. मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के पुनर्निर्माण** में भी सहयोग देने की घोषणा की है।

4 . छत्तीसगढ़ की पहली हिंदी फिल्म ‘जानकी’ के टाइटल पर सेंसर बोर्ड ने लगाई रोक…..

मुंबई/रायपुर। Janki Chapter 1 : छत्तीसगढ़ में बनी पहली पूर्ण हिंदी फिल्म ‘जानकी – भाग 1’ अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के शीर्षक (टाइटल) को लेकर आपत्ति जताते हुए सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया है। इसके चलते फिलहाल फिल्म की रिलीज पर रोक लग गई है।फिल्म के निर्माता मोहित साहू ने इस फैसले पर नाराज़गी जताई है और सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा है कि वे मामले को पहले रिवाइजिंग कमेटी में ले जाएंगे। अगर वहां भी समाधान नहीं हुआ तो अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। मोहित साहू ने साफ किया कि फिल्म का नाम बदले बिना ही इसे रिलीज करेंगे।

5 . Ambikapur Crime News : पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या

अंबिकापुर। Ambikapur Crime News : सरगुजा जिले के मैनपाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नर्मदापुर माझापारा से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 34 वर्षीय युवक सुशील माझी ने अपनी पत्नी और 7 साल की बेटी की बेरहमी से कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद भी आत्महत्या करने की तैयारी में था, लेकिन समय रहते ग्रामीणों और पुलिस की सक्रियता से उसे पकड़ लिया गया। घटना तब सामने आई जब ग्रामीणों ने सुशील माझी के घर से रोने-चिल्लाने की आवाजें सुनीं, जो अचानक बंद हो गईं। जब पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने छप्पर हटाकर झांका। अंदर पत्नी संझई माझी (32) और बेटी प्रियंका माझी (7) की लहूलुहान लाश दिखाई दी। तुरंत ही डायल 112 पर सूचना दी गई।

6 . तोमर ब्रदर्स की तलाश जारी, करीबियों के ठिकानों पर छापा

Chhattisgarh News : रायपुर। हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस की टीमें लगातार उनकी तलाश में जुटी हैं, लेकिन अभी तक कोई पुख्ता सुराग नहीं मिल पाया है। इस बीच मंगलवार रात पुलिस ने दोनों के करीबी माने जाने वाले कारोबारी रविंदर सिंह और ऋषभ सिंह के ठिकानों पर दबिश दी। यह कार्रवाई रात 8 बजे शुरू होकर बुधवार सुबह 7 बजे तक चली। इस कार्रवाई में पुलिस को 150 से अधिक रजिस्ट्री के दस्तावेज, 3.5 करोड़ रुपये से अधिक का सोना, 10 लाख की चांदी, 8 लाख नकद, बैंक पासबुक, चेक और एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। सभी सामग्री जब्त कर ली गई है और इसकी जानकारी आयकर विभाग को दे दी गई है।

7 . Gariaband News : अतिक्रमण हटाने पहुंचे वन अमले पर हमला

गरियाबंद। Gariaband News : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर जानलेवा हमला कर बंधक बनाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सड़क परसूली रेंज के हरदी जंगल में अतिक्रमणकारियों ने डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा और उनकी टीम पर टंगिया और डंडों से हमला कर दिया। हमले के बाद पांचों वनकर्मियों को दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। वन विभाग को जानकारी मिली थी कि सोहागपुर बिट के हरदी जंगल में जेसीबी चलाकर अवैध कब्जा किया जा रहा है। इस पर डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम सुबह 4 बजे मौके पर कार्रवाई करने पहुंची। कार्रवाई शुरू होते ही अतिक्रमणकारियों ने पहले महिलाओं को आगे कर टीम को रोकने की कोशिश की और फिर डंडे-कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले के बाद सभी वनकर्मियों को कब्जे में लेकर बंधक बना लिया गया।

8 . MP Cricket League : ग्वालियर में आज से दिखेगा क्रिकेट का रोमांच….

ग्वालियर। MP Cricket League : मध्यप्रदेश में क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच की शुरुआत हो चुकी है। ग्वालियर क्रिकेट एसोसिएशन (GDCA) द्वारा मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में ग्वालियर के शंकरपुर स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में मध्यप्रदेश क्रिकेट लीग शुरू हो रहीं है। इस खास मौके पर WWE सुपरस्टार द ग्रेट खली ने गुब्बारे उड़ाकर भव्य शुभारंभ किया। खली के ग्वालियर पहुंचते ही एयरपोर्ट पर प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। खली ने युवाओं को खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा, “खेल ना सिर्फ फिटनेस का जरिया है बल्कि अनुशासन और मेहनत की राह भी दिखाता है।”

9 . CG News : गौवंश की सुरक्षा से गाँवों की समृद्धि तक, छत्तीसगढ़ में संजय जोशी का खास संदेश…

रायपुर। CG News : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय महासचिव संजय विनायक जोशी इन दिनों छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। उन्होंने बलौदाबाजार में आयोजित समृद्ध भारत सम्मेलन में भाग लेते हुए प्रदेश की सांस्कृतिक और सामाजिक नीतियों को लेकर बेबाक राय रखी। खास तौर पर गौधाम नामकरण के फैसले पर उन्होंने इसे “सिर्फ प्रशासनिक आदेश नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की पुनर्पुष्टि” बताया। जोशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “गौधाम शब्द में जो आत्मा है, वो सिर्फ गोवंश की देखरेख नहीं, बल्कि ग्राम्य भारत की आत्मा को सहेजने की सोच है।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यदि पूर्ववर्ती सरकार के गौठान मॉडल में कुछ व्यावहारिक बातें थीं, तो वर्तमान सरकार को उस पर विचार करना चाहिए, लेकिन नई पहचान और पारंपरिक मूल्यों के साथ।

10 . CG News : रिसाली नगर निगम में कांग्रेस को फिर झटका, पार्षद डॉ. सीमा साहू ने थामा भाजपा का दामन

दुर्ग। CG News : छत्तीसगढ़ के रिसाली नगर निगम में कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। वार्ड क्रमांक 28 वीआईपी नगर से कांग्रेस की पार्षद और महिला एवं बाल विकास विभाग की एमआईसी सदस्य डॉ. सीमा साहू ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्होंने दुर्ग सांसद विजय बघेल के निवास पर भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर विधायक ललित चंद्राकर और भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक भी मौजूद रहे।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories