निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां STF (स्पेशल टास्क फोर्स) के एक कमांडो की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वे NSG (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) की मॉकड्रिल में हिस्सा ले रहे थे।
मॉकड्रिल के दौरान बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार, STF कमांडो रावेंद्र भदौरिया की तबीयत अचानक मॉकड्रिल के दौरान खराब हो गई। साथी जवानों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। प्रारंभिक जानकारी में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
35 साल के थे जवान
मृतक कमांडो रावेंद्र भदौरिया (उर्फ सोनू) की उम्र 35 वर्ष थी और वे रायसेन जिले के उदयपुरा के रहने वाले थे। उन्होंने वर्ष 2011 में SAF (स्पेशल आर्म्ड फोर्स) में कांस्टेबल के रूप में सेवा शुरू की थी और 2013 से STF में पदस्थ थे।
Read more : जबलपुर : खमरिया में रात के अंधेरे में मगरमच्छ से आमना-सामना, मची दहशत
प्रशिक्षित कमांडो थे
रावेंद्र भदौरिया ने विशेष कमांडो प्रशिक्षण भी प्राप्त किया था और वे अपनी सेवाओं के लिए जाने जाते थे। वर्तमान में वे भोपाल के नेहरू नगर पुलिस लाइन में रह रहे थे।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आएगी।
पुलिस विभाग में शोक
कमांडो की असमय मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। उनके साथियों और अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।











