IPL 2026 : RCB का धमाका! CSK को 43 रन से हराया, टिम डेविड और पाटीदार की तूफानी पारियों से जीता मैच

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपनी शानदार शुरुआत को बरकरार रखते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 43 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में चेन्नई की टीम 207 रन पर सिमट गई।

RCB की विस्फोटक बल्लेबाजी

बेंगलुरु की शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन विराट कोहली (28) और फिल सॉल्ट (46) ने पारी को गति दी। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 50 रन की पारी खेली।

अंतिम ओवरों में कप्तान रजत पाटीदार और टिम डेविड ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। दोनों ने मिलकर आखिरी 5 ओवर में 97 रन जोड़ दिए। टिम डेविड ने 25 गेंदों में 70 रन ठोकते हुए 8 छक्के जड़े, जबकि पाटीदार ने 19 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए। RCB ने मैच में कुल 19 छक्के और 14 चौके लगाए।

Read more : दिल्ली में LPG सिलेंडर पर नया नियम लागू! अब गोदाम से सीधे नहीं बिकेंगे सिलेंडर…

CSK का टॉप ऑर्डर फिर नाकाम

250 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (7) और संजू सैमसन (9) जल्दी आउट हो गए। टीम ने 30 रन के अंदर ही 3 विकेट गंवा दिए।

सरफराज और मिडिल ऑर्डर की कोशिश

सरफराज खान ने आक्रामक अंदाज में 25 गेंदों में 50 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन क्रुणाल पंड्या ने उन्हें आउट कर मैच का रुख बदल दिया। शिवम दुबे भी बड़ी पारी नहीं खेल सके।

अंत में बेकार गई साझेदारी

प्रशांत वीर (43) और जेमी ओवरटन (37) ने जरूर तेज रन बनाकर मैच में थोड़ी जान डाली, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पूरी टीम 19.4 ओवर में 207 रन पर ऑल आउट हो गई।

गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

RCB के गेंदबाजों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए, जबकि जैकब डफी, क्रुणाल पंड्या और अभिनंदन सिंह को 2-2 सफलता मिली।

जीत के साथ बढ़ा आत्मविश्वास

इस जीत के साथ RCB ने सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। वहीं, CSK को एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों पर काम करने की जरूरत है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories