Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh Singrauli News: निवास बाजार में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का...

Singrauli News: निवास बाजार में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, यूनियन बैंक के पास हुई घटना, दमकल की मशक्कत से टला बड़ा हादसा

Singrauli News
Singrauli News

Singrauli News: सिंगरौली जिले के निवास बाजार में रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यूनियन बैंक के पास स्थित एक किराना दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना में दुकान संचालक जितेंद्र सेठ को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

Singrauli News: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास मौजूद लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। दुकान से उठती लपटें और धुएं का गुबार देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ लोगों ने प्रारंभिक स्तर पर आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

Singrauli News: सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो बाजार की कई अन्य दुकानें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं।

Singrauli News: प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। निवास चौकी प्रभारी प्रियंका सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस स्टाफ और दमकल टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया था।

Singrauli News: पुलिस के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, जबकि स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित व्यापारी को सहायता दिलाने की मांग की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here