Thursday, May 21, 2026
35 C
Raipur

M.P : अनूपपुर में होटल भवन गिरने से मचा हड़कंप, एक की मौत, CM मोहन यादव ने जताया दुख

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा नगर पालिका क्षेत्र में एक होटल भवन गिरने की घटना से हड़कंप मच गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने की शक्ति देने की प्रार्थना की। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

Read more : M.P में मौसम का कहर! ओलावृष्टि से सफेद हुई सड़कें और खेत

तेजी से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और SECL की टीमों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। अब तक मलबे से चार लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।

NDRF टीम भी हुई रवाना

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम को भी मौके के लिए रवाना किया गया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों और प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी और घायलों के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

घायलों की स्थिति

कलेक्टर हर्षल पंचोली के अनुसार, घायलों में से दो की हालत गंभीर है, जिन्हें शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं एक अन्य घायल का इलाज कोतमा में ही चल रहा है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

जांच और सुरक्षा पर सवाल

हादसे के बाद भवन की स्थिति और निर्माण से जुड़े पहलुओं की जांच की बात भी सामने आई है। स्थानीय लोगों ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों के पालन की मांग की है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories