Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh M.P News : कटनी में बड़ा पुलिस ऑपरेशन! 3000 नकली सोने के...

M.P News : कटनी में बड़ा पुलिस ऑपरेशन! 3000 नकली सोने के सिक्के बरामद, 15 आरोपी गिरफ्तार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के कटनी जिले में पुलिस ने फरार आरोपियों और वारंटियों की तलाश में बड़ा कांबिंग ऑपरेशन चलाया। इस दौरान दो अलग-अलग क्षेत्रों में एक साथ छापेमार कार्रवाई की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

दो इलाकों में एक साथ रेड

यह कार्रवाई रीठी क्षेत्र के बिरूहली और कुठला थाना क्षेत्र के ग्राम खडोला में की गई। एसपी अभिनव विश्वकर्मा के नेतृत्व में दो टीमों ने देर रात पारधियों के ठिकानों पर छापेमारी की। करीब 100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने पूरे गांव को घेर लिया, जिससे किसी भी आरोपी को भागने का मौका नहीं मिला।

ड्रोन से निगरानी, सख्त घेराबंदी

इस ऑपरेशन की खास बात यह रही कि पुलिस ने ड्रोन के जरिए पूरे इलाके की निगरानी की। ड्रोन से शूटिंग कर पुलिस ने हर गतिविधि पर नजर रखी, जिससे कार्रवाई और भी प्रभावी बन गई।

Read more : M.P News : भोपाल में फर्जी अस्पतालों पर बवाल, NSUI ने खोला मोर्चा

नकली सोने के सिक्के और हथियार बरामद

सर्चिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। करीब 3000 नकली सोने के सिक्के बरामद किए गए। इसके अलावा एक भरमार बंदूक, एक एयर गन, कारतूस और धारदार हथियार भी जब्त किए गए।

15 आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

इस ऑपरेशन में 15 संदिग्ध और फरार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस ने 15 मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया है, जिनका उपयोग आपराधिक गतिविधियों में किया जा रहा था।

अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। आने वाले समय में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here