Thursday, August 20, 2026
Home Chhattisgarh Singrauli News : एनटीपीसी विंध्याचल में फ्लाई ऐश पाइपलाइन फटी, हजारों लीटर...

Singrauli News : एनटीपीसी विंध्याचल में फ्लाई ऐश पाइपलाइन फटी, हजारों लीटर प्रदूषित पानी फैला, ग्रामीणों में आक्रोश

Singrauli News
Singrauli News

Singrauli News : सिंगरौली : सिंगरौली जिले के एनटीपीसी विंध्याचल थर्मल पावर प्लांट में शुक्रवार को फ्लाई ऐश परिवहन करने वाली पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर प्रदूषित पानी आसपास के क्षेत्र में फैल गया। घटना प्लांट के लेबर गेट के पास हुई, जिससे इलाके में गंदगी और प्रदूषण फैल गया। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Singrauli News : ग्रामीणों के अनुसार पाइपलाइन फटने से आसपास की जमीन और फसलों पर असर पड़ा है। जुआड़ी गांव निवासी सुरेश कुमार पांडे ने बताया कि फ्लाई ऐश पाइपलाइन पहले भी कई बार फट चुकी है, जिससे खेतों और पर्यावरण को नुकसान होता रहा है। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

Singrauli News : स्थानीय लोगों का आरोप है कि फ्लाई ऐश पाइपलाइन कई स्थानों पर जर्जर हो चुकी है, जिससे इस तरह की घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उनका कहना है कि यदि समय रहते पाइपलाइन की मरम्मत और निगरानी नहीं की गई, तो भविष्य में और बड़े स्तर पर नुकसान हो सकता है।

Singrauli News : इन सभी मामलों को लेकर जब एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी शंकर सुब्रमण्यम से मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा जिसे साफ तौर से अनुमान लगाया जा सकता है कि इतने गैर जिम्मेदार अधिकारियों को इतनी बड़ी जिम्मेदारी कैसे एनटीपीसी सौप दिया…

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here