Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : स्कॉटलैंड की महिला बनकर 3 करोड़ की ठगी, वकील...

CG NEWS : स्कॉटलैंड की महिला बनकर 3 करोड़ की ठगी, वकील को बनाया शिकार, बैंककर्मी दोस्त पर आरोप

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : बिलासपुर : बिलासपुर में एक वकील से करीब 3 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी ने कैंसर अस्पताल खोलने के नाम पर बड़ा झांसा दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुद को स्कॉटलैंड की महिला बताकर पीड़ित से बातचीत शुरू की और 103 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भेजने का भरोसा दिलाया।

CG NEWS : इस रकम को क्लियर कराने के नाम पर आरोपी ने प्रोसेसिंग फीस और टैक्स जैसे अलग-अलग बहाने बनाकर वकील से करीब 3 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। लंबे समय तक डिमांड ड्राफ्ट क्लियर नहीं होने पर पीड़ित को शक हुआ और जांच करने पर ठगी का खुलासा हुआ।

CG NEWS : पीड़ित वकील अरुण मिश्रा ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। इस मामले में उसके एक बैंककर्मी दोस्त पर ही ठगी का आरोप लगा है, जो एचडीएफसी बैंक में कार्यरत बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार, आरोपी ने विश्वास जीतने के लिए फर्जी दस्तावेज और लेन-देन से जुड़े नकली सबूत भी दिखाए, जिससे पीड़ित को यकीन हो गया था कि उसे बड़ी रकम मिलने वाली है।

CG NEWS : एएसपी पंकज कुमार पटेल ने बताया कि 103 करोड़ रुपये के डिमांड ड्राफ्ट को क्लियर कराने के नाम पर ठगी की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here