Sunday, August 23, 2026
Home Auto SUV सेगमेंट में Elevate का धमाका!360 कैमरा और एम्बिएंट लाइटिंग मुफ्त, नया...

SUV सेगमेंट में Elevate का धमाका!360 कैमरा और एम्बिएंट लाइटिंग मुफ्त, नया एलीट पैक लॉन्च

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) ने अप्रैल 2026 के लिए अपनी लोकप्रिय SUV Honda Elevate पर आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की है। इस महीने ग्राहक इस SUV की खरीद पर 1 लाख रुपये से अधिक तक का फायदा उठा सकते हैं, जिससे यह डील और भी किफायती बन गई है।

डिस्काउंट और बोनस की पूरी डिटेल

कंपनी ZX मैनुअल वेरिएंट पर 50,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। इसके साथ ही 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है। इसके अलावा कॉर्पोरेट ऑफर और रियायती दर पर 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी का लाभ भी दिया जा रहा है।

Read More : ‘रामायण’ में छाए रणबीर कपूर! एक फ्रेम में दिखे ‘दो राम’… फैन्स हुए भावुक, VFX पर उठे सवाल

कीमत और नया एलीट पैक

Honda Elevate की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.59 लाख रुपये है। हाल ही में कंपनी ने इसमें ‘एलीट पैक’ जोड़ा है, जिसमें 360-डिग्री कैमरा और 7-कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स बिना अतिरिक्त शुल्क के दिए जा रहे हैं। यह SUV मार्केट में मारुति ग्रैंड विटारा, हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस को कड़ी टक्कर दे रही है।

इंजन और वेरिएंट विकल्प

इस SUV में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 121 हॉर्सपावर जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्टेप CVT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। Elevate को SV, V, VX और ZX वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि ब्लैक एडिशन केवल ZX वेरिएंट में उपलब्ध है।

प्रीमियम फीचर्स से लैस

कार में LED हेडलाइट्स, DRLs, 8 इंच और 10.25 इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, वायरलेस चार्जर और लेन-वॉच कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें शानदार ऑडियो सिस्टम भी मिलता है।

सेफ्टी और माइलेज

सेफ्टी के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग, ABS, EBD, हिल-स्टार्ट असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल और ISOFIX जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड हैं। ADAS फीचर्स केवल ZX वेरिएंट में मिलते हैं। कंपनी के अनुसार, CVT मॉडल 16.92 किमी/लीटर और मैनुअल मॉडल 15.31 किमी/लीटर का माइलेज देता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here