Tuesday, May 19, 2026
31.1 C
Raipur

MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में बदला मौसम, कई जिलों में तेज हवाएं और बारिश

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को 15 से अधिक जिलों में मौसम का मिजाज बदला नजर आया, कहीं तेज हवाएं चलीं तो कहीं झमाझम बारिश हुई।

मऊगंज में दर्दनाक हादसा

खराब मौसम के बीच मऊगंज जिले से एक दुखद खबर सामने आई, जहां आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

Read More : M.P News : भोपाल में आधी रात खुला विधानसभा सचिवालय, सियासी पारा चढ़ा

42 जिलों में अलर्ट जारी

भोपाल स्थित मौसम विभाग केंद्र ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के 42 जिलों में खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे बेहद संवेदनशील हैं और कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

9 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सिवनी जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि स्थिति गंभीर हो सकती है और नुकसान की आशंका बनी हुई है।

बड़े शहर भी प्रभावित

भोपाल, उज्जैन, इंदौर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में भी तेज आंधी और बारिश का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

किसानों की बढ़ी चिंता

अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय कई क्षेत्रों में फसल कटाई का दौर चल रहा है, ऐसे में ओलावृष्टि और तेज बारिश से फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Latest YouTube Shorts

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Police Transfer: एसपी विजय पांडेय का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, कई अधिकारियों के तबादले

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कानून व्यवस्था और...

Related Articles

Popular Categories