Janki Chapter 1 : छत्तीसगढ़ की पहली हिंदी फिल्म ‘जानकी’ के टाइटल पर सेंसर बोर्ड ने लगाई रोक…..

Parivesh
Janki Chapter 1

मुंबई/रायपुर। Janki Chapter 1 : छत्तीसगढ़ में बनी पहली पूर्ण हिंदी फिल्म ‘जानकी – भाग 1’ अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के शीर्षक (टाइटल) को लेकर आपत्ति जताते हुए सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया है। इसके चलते फिलहाल फिल्म की रिलीज पर रोक लग गई है।

Janki Chapter 1 : फिल्म के निर्माता मोहित साहू ने इस फैसले पर नाराज़गी जताई है और सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा है कि वे मामले को पहले रिवाइजिंग कमेटी में ले जाएंगे। अगर वहां भी समाधान नहीं हुआ तो अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। मोहित साहू ने साफ किया कि फिल्म का नाम बदले बिना ही इसे रिलीज करेंगे।

मोहित साहू ने वीडियो में कहा:
“मैं इस वक्त मुंबई में सेंसर बोर्ड के सामने खड़ा हूं। बोर्ड ने सिर्फ ‘जानकी’ नाम की वजह से हमारी फिल्म का सर्टिफिकेट रोक दिया है। लेकिन मैं साफ कर देता हूं कि फिल्म का नाम नहीं बदलेगा। जरूरत पड़ी तो कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।”

हालांकि सेंसर बोर्ड की ओर से इस फैसले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि ‘जानकी’ नाम धार्मिक भावनाओं से जुड़ा होने के कारण विवाद की वजह बना है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *