Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Reva News : अस्पताल परिसर में भिड़े एम्बुलेंस ड्राइवर, एक दूसरे को...

Reva News : अस्पताल परिसर में भिड़े एम्बुलेंस ड्राइवर, एक दूसरे को पटककर पीटा…मारपीट का वीडियो वायरल…

Reva News
Reva News

Reva News : रीवा : रीवा के संजय गांधी अस्पताल परिसर में निजी एंबुलेंस चालकों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में निजी एंबुलेंस चालक एक दूसरे के साथ विवाद करते हुए जमीन पर पटक कर आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

Reva News : बताया जा रहा है कि यह विवाद एंबुलेंस में मरीज और मृत मरीजों के शवों को ढोने को लेकर हुआ था। यहां पहले दो एंबुलेंस चालकों के बीच शुरु हुई कहा सुनी देखते ही देखते मारपीट की घटना में तब्दील हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया है।

Reva News : दरअसल मारपीट का यह पूरा मामला संजय गांधी अस्पताल परिसर का बताया जा रहा है जहां निजी एंबुलेंस चालकों के बीच हुए आपसी विवाद के बाद मारपीट की यह घटना हुई है। बता दे की संजय गांधी अस्पताल परिसर में निजी एंबुलेंस चालकों की होड सी लगी रहती है।

Reva News : यहां मरीजो और मृत मरीजों के शवों को ढोने के लिए निजी एंबुलेंस चालक अक्सर विवाद करते नजर आते हैं, जिन्हें कई बार अस्पताल प्रबंधन के साथ-साथ पुलिस द्वारा समझाइए भी दी जा चुकी है लेकिन यह एंबुलेंस चालक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। फिलहाल एक बार फिर हुए आपसी विवाद के बाद मारपीट की यह घटना हुई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here