Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh Singrauli News: एनसीएल जयंत परियोजना में वर्करों ने किया बवाल 500 मजदूरों...

Singrauli News: एनसीएल जयंत परियोजना में वर्करों ने किया बवाल 500 मजदूरों का प्रदर्शन, चड्डा कंपनी पर शोषण के गंभीर आरोप..

Singrauli News
Singrauli News

Singrauli News: सिंगरौली : सिंगरौली जिले की एनसीएल जयंत परियोजना में कार्यरत चड्डा कंपनी एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। कंपनी के खिलाफ करीब 500 से अधिक मजदूरों ने काम बंद कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए।

 

Singrauli News: मजदूरों का कहना है कि उनसे रोजाना 12-12 घंटे तक काम लिया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें पीएफ, बोनस और अन्य वैधानिक सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यदि कोई मजदूर विरोध करता है तो उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है, जिससे भय के माहौल में काम करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

 

Singrauli News: प्रदर्शन का असर जयंत खदान के संचालन पर भी साफ देखने को मिला। करीब 200 वोल्वो वाहनों के पहिए थम गए, जिससे कोयला उत्पादन प्रभावित हुआ और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया।

Singrauli News: मजदूरों ने कंपनी अधिकारियों पर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज के भी आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही स्थानीय और विस्थापित लोगों की अनदेखी कर बाहरी लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देने का मुद्दा भी जोर पकड़ रहा है।

Singrauli News: इस पूरे मामले में एक बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि कहीं कंपनी काम समाप्त होने के बाद मजदूरों का हक दिए बिना यहां से निकलने की तैयारी तो नहीं कर रही है।

Singrauli News: जब मीडिया ने इस संबंध में कंपनी के एचआर हेड से प्रतिक्रिया लेनी चाही, तो वे कैमरे से बचते नजर आए, जिससे संदेह और गहरा गया। फिलहाल, कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रम विभाग को जांच के निर्देश दे दिए हैं। अब सभी की नजर इस जांच पर टिकी है कि क्या मजदूरों को उनका हक मिलेगा या फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here