HomeChhattisgarhRaipur Crime : दहेज हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, गुढ़ियारी पुलिस ने...

Raipur Crime : दहेज हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, गुढ़ियारी पुलिस ने दतिया से दबोचा

Date:

Related stories

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के गुढ़ियारी थाना पुलिस ने दहेज हत्या के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में आरोपी जितेंद्र सिंह परिहार (29) को Datia से पकड़ा गया। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस टीम वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दतिया पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर रायपुर लाई।

Raipur Crime : जानकारी के अनुसार, मृतिका अपने पति और डेढ़ साल के बेटे के साथ रामनगर इलाके में रहती थी। शादी को करीब सात साल हो चुके थे। 1 नवंबर 2025 की रात महिला ने घर में फांसी लगा ली थी।

Raipur Crime : मर्ग जांच के दौरान सामने आया कि महिला को उसके पति द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। साथ ही नवविवाहिता होने के कारण मामले में दहेज मृत्यु का अपराध दर्ज किया गया था।

Raipur Crime : मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था, जिसे अब गिरफ्तार कर 31 मार्च 2026 को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here