Friday, April 3, 2026
34.1 C
Raipur

World Cup : 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचीं भारतीय महिलाएं; जेमिमा-हरमन ने रचा इतिहास

World Cup : स्पोर्ट्स डेस्क। वर्ल्ड कप की शुरुआत में लगातार तीन हार झेलने के बाद जिस भारतीय महिला टीम पर सेमीफाइनल में पहुंचने का भी खतरा मंडरा रहा था, वही टीम अब इतिहास रच चुकी है। टीम इंडिया ने 7 बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है।

नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 339 रन के विशाल लक्ष्य को हासिल कर वनडे इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज पूरा किया। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और शतक बनाकर नाबाद रहीं जेमिमा रोड्रिग्ज ने इस जीत की इबारत लिखी।

Read More : India vs Australia : भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20 आज: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी

हार की हैट्रिक के बाद उठी टीम इंडिया

टूर्नामेंट की शुरुआत भारत ने शानदार अंदाज में की थी। श्रीलंका और पाकिस्तान को हराकर टीम ने दो जीत हासिल कीं, लेकिन इसके बाद साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन हार ने टीम को मुश्किल स्थिति में डाल दिया। इंग्लैंड से करीबी हार के बाद सेमीफाइनल की राह लगभग बंद दिख रही थी।

World Cup : न्यूजीलैंड पर धमाकेदार जीत से बदला मोमेंटम

ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच ‘करो या मरो’ साबित हुआ। स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल के शतक और जेमिमा की फिफ्टी की बदौलत भारत ने 340 रन बनाए और 69 रन से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

सेमीफाइनल में 7 बार की चैंपियन से भिड़ंत

सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फीबी लिचफील्ड (100), एलिस पेरी (71) और एश्ले गार्डनर (63) की पारियों से 338 रन बनाए। यह वर्ल्ड कप नॉकआउट में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था।

इतिहास रचने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत धीमी रही। शेफाली वर्मा (10) और स्मृति मंधाना (24) जल्दी लौट गईं। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत और जेमिमा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर 167 रन की साझेदारी की। हरमन 89 रन बनाकर आउट हुईं, लेकिन जेमिमा ने डटकर मोर्चा संभाला और 122 गेंदों में नाबाद 126 रन की पारी खेली।

Read More : Read More : Sports News : भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित, क्रिस वोक्स की चोट से वापसी

World Cup : अमनजोत के चौके से बना इतिहास

अंतिम ओवरों में ऋचा घोष (26) और अमनजोत कौर (नाबाद 18) ने शानदार सपोर्ट दिया। 2 गेंद बाकी रहते अमनजोत के कवर्स की दिशा में लगाए चौके के साथ भारत ने लक्ष्य हासिल कर लिया। जीत के बाद भावुक जेमिमा की आंखों से आंसू छलक पड़े, वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर भी डगआउट में फूट-फूटकर रो पड़ीं।

फाइनल में भारत बनाम साउथ अफ्रीका

2 नवंबर को नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। साउथ अफ्रीका ने अपने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 125 रन से हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई है।
भारत तीसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल खेलेगा। इससे पहले 2005 में ऑस्ट्रेलिया और 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ टीम को फाइनल हार झेलनी पड़ी थी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

आम जनता को झटका! छत्तीसगढ़ में पेट्रोल महंगा, रायपुर में 100 के पार कीमत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ में एक बार फिर...

M.P News : इंदौर में फार्म हाउस पर पुलिस रेड, अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क  इंदौर जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत...

M.P News : भोपाल में एक ही रात दो दुकानों में चोरी, पुलिस अलर्ट

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल...

इंदौर में वाहनों में आग लगाने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, CCTV से हुआ खुलासा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में वाहनों...

M.P News : सिंगरौली में NTPC के फ्लाई ऐश डैम से उठ रहा जहरीला गुबार, लोगों का जीना मुश्किल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के...

M.P News : गले में घुसा सरिया! MY अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल, डॉक्टरों ने बचाई जान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के खरगौन जिले के...

M.P News : बड़वानी में भीषण सड़क हादसा, 150 फीट खाई में गिरी कार, 1 की मौत, 3 घायल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले...

Related Articles

Popular Categories