150th birth anniversary of Sardar Patel : देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अनोखी पहल की है।उन्होंने पूरे देश में 150 किलोमीटर पदयात्रा का लक्ष्य रखा है, ताकि देशवासी सरदार पटेल के एकता और राष्ट्रनिर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुँचा सकें,इसी तारतम्य में बहादरपुर से लेकर लोनी ग्राम तक मार्च ऑफ यूनिटी का आयोजन किया गया।
150th birth anniversary of Sardar Patel : इस राष्ट्रीय अभियान के तहत जिले में भी पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और कहा कि—> “जिस तरह से सरदार वल्लभभाई पटेल के ऐतिहासिक कार्यों को पिछली सरकारों ने दबा दिया था, अब हम उन्हें फिर से धरातल पर लाकर उनके योगदान को सच्चे अर्थों में सम्मानित करेंगे।”सरदार पटेल की जयंती पर देशभर में एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण के उनके संकल्प को याद करते हुए यह पदयात्रा देश में नई ऊर्जा का संचार कर रही है।













