TVS Becomes Number 1 EV Company: ओला को पछाड़कर देश की नंबर-1 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बनी टीवीएस, सितंबर में बेचे रिकॉर्ड 54,037 यूनिट्स

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली/भोपाल। Nishaanebaz.com-TVS Number 1 EV Company: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है। पारंपरिक और नई कंपनियां अपने सेगमेंट को मजबूत करने के लिए नए-नेक मॉडल्स उतार रही हैं। इस बीच इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट से एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। देश के भरोसेमंद ब्रांड टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने सितंबर के महीने में इतिहास रचते हुए ओला इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़ दिया है और भारत की नंबर-1 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी का ताज अपने नाम कर लिया है।

टीवीएस ने दर्ज की रिकॉर्डतोड़ बिक्री, 125 प्रतिशत की भारी उछाल

सितंबर के महीने में टीवीएस मोटर ने ईवी सेगमेंट में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कंपनी ने इस दौरान कुल 54,037 यूनिट्स इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बंपर बिक्री दर्ज की है। अगर पिछले साल के इसी आंकड़े की तुलना करें, तो कंपनी की कुल बिक्री में लगभग 125 प्रतिशत की भारी-भरकम सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। टीवीएस के लोकप्रिय आईक्यूब (iQube) और नए ऑर्बिटर (Orbiter) जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को देश के आम परिवारों और युवाओं ने हाथों-हाथ लिया है, जिससे पूरे टू-व्हीलर बाजार में हलचल मच गई है।

Read More : Nayyi Navelli Vs Prahaar Box Office Clash: राजकुमार राव की ‘प्रहार’ पर भारी पड़ी यामी गौतम की ‘नई नवेली’, पहले दिन के आंकड़ों ने चौंकाया

TVS iQube Smart Electric Scooter: Price, Reviews, Features & Range - TVS Motorsदूसरे नंबर पर बजाज और तीसरे पर एथर का जलवा इस रेस में केवल टीवीएस ही नहीं, बल्कि अन्य पारंपरिक कंपनियों ने भी स्टार्टअप्स को पीछे छोड़ दिया है।

  • बजाज ऑटो: सूची में दूसरा स्थान बजाज ऑटो ने हासिल किया है, जिसने अपने लोकप्रिय चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की कुल 48,429 यूनिट्स बेची हैं।

  • एथर एनर्जी: तीसरे स्थान पर ईवी स्टार्टअप कंपनी एथर एनर्जी रही, जिसने अपने रिज्टा और 450X मॉडल्स की कुल 30,533 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की।

  • हीरो मोटोकॉर्प: देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी ने अपने विडा (Vida) ब्रांड के तहत 24,321 यूनिट्स बेचकर चौथा स्थान हासिल किया है।

Read More : Dhar Illegal Cannabis Farming Busted: कपास और तुअर की फसलों के बीच लहलहा रही थी गांजे की अवैध खेती, धार पुलिस ने 4.43 करोड़ का माल किया बरामद

TVS iQube - first Electric scooter from TVS Motors • EVreporterपांचवें स्थान पर खिसकी ओला इलेक्ट्रिक, जानिए क्या रही वजह

कभी भारतीय ईवी बाजार में सिरमौर रहने वाली ओला इलेक्ट्रिक को इस बार सबसे बड़ा झटका लगा है। ग्राहकों की घटती मांग और लगातार आ रही सर्विस संबंधी दिक्कतों के कारण ओला इस महीने भारी गिरावट के साथ सीधे पांचवें स्थान पर खिसक गई है। कंपनी इस दौरान केवल 13,451 यूनिट्स ही बेच पाई है।

ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारतीय ग्राहक अब केवल लुक्स या विज्ञापनों पर नहीं, बल्कि आफ्टर-सेल्स सर्विस (After-Sales Service) और भरोसे को पहली प्राथमिकता दे रहे हैं। टीवीएस और बजाज जैसी पुरानी कंपनियों के पास पूरे देश में फैला हुआ हजारों सर्विस सेंटर्स और डीलर्स का मजबूत नेटवर्क है, जिसके चलते ग्राहक आंख बंदकर इन ब्रांड्स पर भरोसा जता रहे हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *