Saturday, August 15, 2026
Home National Tragic accident in Banda : शराबी पति से विवाद के बाद पत्नी...

Tragic accident in Banda : शराबी पति से विवाद के बाद पत्नी ने तीन बच्चों संग नहर में कूदकर दी जान, रक्षाबंधन पर खत्म हुआ पूरा परिवार

0
218

Tragic accident in Banda : बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। नरैनी क्षेत्र के रिसौरा गांव में पत्नी ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ नहर में कूदकर जान दे दी। यह घटना शुक्रवार, 8 अगस्त की रात उस समय हुई, जब महिला के पति शराब के नशे में घर लौटा और दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतका रीना (30) के पति अखिलेश आरख दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रात करीब 10 बजे घर लौटे। रक्षाबंधन के दिन पति को नशे में देखकर रीना ने आपत्ति जताई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। अखिलेश सोने चले गए, लेकिन रीना ने चुपचाप तीनों बच्चों—हिमांशु (9), अंशी (5) और प्रिंस (3)—को बेडशीट से अपनी कमर में बांधकर पास की केन नहर में छलांग लगा दी।

शनिवार सुबह 5 बजे ग्रामीणों को नहर किनारे रीना का कंगन और चप्पल मिली। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली इंस्पेक्टर राममोहन राय की अगुवाई में गोताखोरों की टीम ने करीब 10 घंटे तक तलाशी अभियान चलाया और दोपहर 1 बजे घटनास्थल से 50 मीटर दूर लाल बेडशीट में बंधे चारों शव बरामद किए। यह दृश्य देखकर गांव में मातम पसर गया।

पुलिस ने पति अखिलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एएसपी शिवराज के अनुसार, प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह पति का नशे में घर आना और उससे हुई कहासुनी है। मायके पक्ष की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र दिन पर एक पूरे परिवार के खत्म हो जाने से गांव हमेशा के लिए गम में डूब गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का पूरा खुलासा किया जा सकेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here