Takhatpur Murder Case : तखतपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के तखतपुर से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जूनापारा चौकी क्षेत्र में घरेलू कलह ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस जघन्य वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
Takhatpur Murder Case : प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी मिथुन मेहर और उनकी पत्नी सीमा मेहर के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पड़ोसियों ने भी पुष्टि की है कि मिथुन पूर्व में भी सीमा के साथ मारपीट करता रहा था, लेकिन रविवार की रात विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि मिथुन ने गुस्से में अपनी पत्नी सीमा मेहर का गला दबा दिया। सीमा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
READ MORE : Takhatpur News : तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र में बिजली गुल, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुई डिलीवरी, वीडियो वायरल
इस घटना की सूचना मिलते ही जूनापारा चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति मिथुन मेहर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतका सीमा मेहर के शव का पंचनामा पूरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और अब इस घरेलू हिंसा और हत्या के पीछे की सही वजहों को जानने के लिए विस्तृत जांच में जुट गई है।













