Sukma Metaguda Village Development Decisions: सुकमा के मेटागुड़ा में कलेक्टर की चौपाल: 2 महीने में बिजली, नहर विकास और तालाब निर्माण की मिली मंजूरी

VIKASH KHALKHO

कृष्णा नायक/सुकमा। Nishaanebaz.com-Sukma Collector Metaguda Village Inspection: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में प्रशासनिक तत्परता और जनसंवाद की एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली है। दो दिन पहले जो ग्रामीण अपनी बुनियादी समस्याओं, स्कूल और आंगनबाड़ी भवन की मांग को लेकर ट्रैक्टर में सवार होकर जिला मुख्यालय पहुंचे थे, उनकी बात सुनते ही जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कलेक्टर अमित कुमार और जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर प्रशासनिक अमले के साथ शुक्रवार को मोटरसाइकिल से ही दुर्गम रास्ते तय करते हुए किस्ताराम से करीब 20 किलोमीटर दूर पालाचलमा पंचायत के मेटागुड़ा गांव पहुंचे।

मेटागुड़ा गांव पहुंचने के बाद अधिकारियों ने किसी औपचारिक मंच के बजाय सीधे पेड़ की छांव में ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों की एक-एक समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और मौक़े पर ही मेटागुड़ा में नए आंगनबाड़ी भवन तथा निकटवर्ती आमापेंटा में प्राथमिक शाला भवन के निर्माण की तत्काल स्वीकृति जारी कर दी।

Read More : MP IAS Transfer: मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

ग्रामीणों की अन्य मांगों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए गांव में नहर विकास कार्यों और जल संरक्षण हेतु तालाब निर्माण की स्वीकृति दी गई। इससे कृषि क्षेत्र को पानी मिलने के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा।

Read More : Maruti Suzuki Baleno Facelift 2026 Launch Event: मारुति सुजुकी ने लॉन्च की नई बलेनो फेसलिफ्ट; 10.1 इंच स्क्रीन, लेवल-1 ADAS और पहली बार CNG-AMT का अनोखा कॉम्बिनेशन

गांव में लंबे समय से लंबित बिजली की समस्या का समाधान करते हुए अधिकारियों ने आगामी दो महीनों के भीतर संपूर्ण गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल करने का ठोस आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त, गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने की मांग पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर स्वीकृति हेतु राज्य सरकार को भेज दी गई है।

Read More : MP News: फरार बंदी को पकड़ने वाले जेल अफसरों का सम्मान, CM मोहन यादव ने पहनाया मेडल

ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को गांव में ही एक विशेष सुविधा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर के माध्यम से ग्रामीणों के वोटर आईडी, राशन कार्ड, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड और आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज मौके पर ही तैयार किए जाएंगे। सुदूर वनांचल में प्रशासनिक टीम के इस तरह सीधे पहुंचने और त्वरित निर्णय लेने से स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह और भरोसा देखा जा रहा है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *