Shajapur News : शाजापुर /किशोर नाथ राजगुरु : शाजापुर : शाजापुर से बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। शाजापुर जिले में नरेश्वर प्रताप सिंह को एक बार फिर जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी दोबारा नियुक्ति से जहां पार्टी के कई कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है, वहीं दूसरी ओर कुछ कार्यकर्ता नाराज़ भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई कार्यकर्ताओं ने इस फैसले के विरोध में प्रतिक्रिया दी है और यहां तक कि कुछ ने अपने पदों से इस्तीफा भी दे दिया है।


















