Shajapur News : शाजापुर/किशोर नाथ राजगुरु : शाजापुर जिले के सलसलाई कस्बे में स्टेट हाईवे क्रमांक 41 पर शुक्रवार को लंबा जाम लग गया। बस स्टैंड क्षेत्र में जाम के चलते करीब आधे घंटे तक यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित रही। इस दौरान मौके पर डायल 112 वाहन तो मौजूद रहा, लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आया।
Shajapur News : पुलिस की अनुपस्थिति में ग्रामीणों और राहगीरों ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया और काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों के कारण यहां आए दिन जाम की स्थिति बनती है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
Shajapur News : लगातार लगने वाले जाम से यात्रियों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बस स्टैंड क्षेत्र में स्थायी यातायात व्यवस्था और नियमित पुलिस तैनाती की मांग की है।













