Sunday, February 15, 2026
28.1 C
Raipur

यौन उत्पीड़न आरोपों के बीच कांग्रेस नेता राहुल का इस्तीफा, सियासत में हलचल

पलक्कड़ (केरल)। अभिनेत्री और मॉडल रिनी एन जॉर्ज और लेखिका हनी भास्करन द्वारा लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों के बाद कांग्रेस विधायक राहुल ममकूट्टाथिल पर विपक्ष का दबाव तेज हो गया। इसके बीच पलक्कड़ के विधायक ने गुरुवार को केरल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले बुधवार को भाजपा ने उनके कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला था और इस्तीफा देने की मांग की थी।

Congress Mla Rahul MamkootathiRead News : Uttarakhand Crime News : लंच बॉक्स में मौत का सामान : मामूली थप्पड़ का बदला लेने छात्र ने टीचर को मारी गोली…..

रिनी एन जॉर्ज ने आरोप लगाया कि राहुल ममकूट्टाथिल ने उन्हें आपत्तिजनक और अनुचित संदेश भेजे। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व को इस घटना की जानकारी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जॉर्ज ने आरोप लगाया कि नेता ने उन्हें एक 5 स्टार होटल में आने के लिए कहा था, हालांकि तब उन्होंने नेता या पार्टी का नाम सार्वजनिक नहीं किया।

अभिनेत्री ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से शिकायत करने के बावजूद इसे नजरअंदाज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी नेता ने कई राजनेताओं की पत्नियों और बेटियों के साथ भी इसी तरह का व्यवहार किया। जॉर्ज ने बताया कि उन्होंने बोलने का फैसला इसलिए किया क्योंकि कई महिलाओं ने सोशल मीडिया पर ऐसे ही अनुभव साझा किए, लेकिन कोई आवाज नहीं उठा रहा था।

Read news : MP BREAKING : ड्रग्सकांड पर बड़ी कार्रवाई, मछली परिवार की आलीशान कोठी पर चला प्रशासन का बुलडोजर, हजारों की संख्या में पुलिस बल तैनात, देखें वीडियो

लेखिका हनी भास्करन ने भी फेसबुक पोस्ट के जरिए आरोप लगाया कि राहुल ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्हें विवादित संदेश भेजे। राहुल ममकूट्टाथिल वर्तमान में पलक्कड़ निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं और राज्य युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। वे शफी परम्बिल के इस्तीफे के बाद हुए उपचुनाव में जीते थे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds