Monday, August 17, 2026
Home Chhattisgarh Sehore News : स्कूलों में खराब प्रगति पर कलेक्टर की फटकार; ‘सामूहिक...

Sehore News : स्कूलों में खराब प्रगति पर कलेक्टर की फटकार; ‘सामूहिक जिम्मेदारी’ से सुधरेगा रिजल्ट

Sehore News
Sehore News

Sehore News : सुनील शर्मा/ सीहोर : कलेक्टर बालागुरू के. ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में स्कूलों की खराब प्रगति पर अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को कड़ी फटकार लगाई। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शैक्षणिक गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

Sehore News : उन्होंने सभी अधिकारियों को सप्ताह में अनिवार्य रूप से तीन स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। आगामी बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए, पाठ्यक्रम को समय पर पूर्ण कराने और कमजोर छात्रों के लिए विशेष अभ्यास कक्षाएं आयोजित करने पर जोर दिया गया।

Sehore News : कलेक्टर ने लंबित छात्रवृत्ति के मामलों को तुरंत निपटाने और सभी शिक्षकों को ई-अटेंडेंस दर्ज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले का रिजल्ट बेहतर बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही, अच्छा कार्य करने वाले अतिथि शिक्षकों को गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here