Sunday, March 29, 2026
35.1 C
Raipur

Sawan Kanwar Yatra : कांवड़ यात्रा के बीच 125 किलो डायनामाइट बरामद, दहला सुरक्षा तंत्र

Sawan Kanwar Yatra : उत्तराखंड। सावन महीने की शुरुआत और कांवड़ यात्रा के पहले ही दिन उत्तराखंड से एक बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आई है। देहरादून के त्यूणी क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में विस्फोटक – 125 किलो डायनामाइट, डेटोनेटर और तार बरामद किए हैं। ये बरामदगी ऐसे समय पर हुई है जब राज्य में एक ओर लाखों कांवड़‍िए हरिद्वार और गोमुख की ओर बढ़ रहे हैं और दूसरी ओर पंचायत चुनाव को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पुलिस को यह बड़ी कामयाबी उस समय मिली जब चुनावी माहौल और कांवड़ यात्रा को देखते हुए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। हिमाचल प्रदेश नंबर (HP 09C 9788) की एक ऑल्टो कार को जांच के लिए रोका गया। कार में तीन व्यक्ति सवार थे। जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें से 5 पेटियों में छिपाकर रखा गया 125 किलो डायनामाइट, डेटोनेटर और तार बरामद हुए।

Read More : Electricity Rate : छत्तीसगढ़ की जनता को लगा करंट! बिजली दरों में बढ़ोतरी, घरेलू उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर…

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निम्न रूप में हुई है: रिंकू, रोहित, सुनील, तीनों आरोपी हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं और पूछताछ के लिए पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि विस्फोटकों को किस उद्देश्य से लाया जा रहा था, और इनका कनेक्शन किसी बड़ी साजिश या आतंकी गतिविधि से तो नहीं है?

Sawan Kanwar Yatra  देहरादून में विस्फोटक मिलने की खबर ने राज्य की सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क और चौकन्ना कर दिया है। हरिद्वार में लाखों की संख्या में कांवड़िए इकट्ठा हो रहे हैं, जो गंगाजल लेकर अपने-अपने राज्यों की ओर लौटते हैं। गोमुख तक का सफर करने वाले भक्तों की सुरक्षा अब सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। पुलिस और इंटेलिजेंस विभाग इस मामले को संभावित आतंकी एंगल से भी जांच रहे हैं। इस पूरे मामले में एक और पहलू जुड़ रहा है — प्रदेश में चल रहे पंचायत चुनाव। ऐसे समय में जब प्रशासन चुनाव प्रक्रिया की निगरानी में व्यस्त है, इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक की बरामदगी यह संकेत दे सकती है कि कोई बड़ी गड़बड़ी की साजिश रची जा रही थी।

Read More : Trump’s tax bomb : कनाडा से आने वाले सामान पर 35% टैक्स लगाने का ऐलान, दशकों पुरानी साझेदारी पर गहराया संकट

पुलिस की प्रेस ब्रीफिंग जल्द संभव, जांच जारी

देहरादून पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ATS और खुफिया एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। तीनों आरोपियों से पूछताछ में यह जानने की कोशिश की जा रही है कि:

  • डायनामाइट कहां से आया?
  • इसे कहां ले जाया जा रहा था?

  • किसके कहने पर और किस उद्देश्य से?

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P Crime News : रीवा में युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के रीवा जिले में...

Related Articles

Popular Categories