Sanjay Gandhi Hospital : रीवा। संजय गांधी अस्पताल में मंगलवार देर रात एक चोरी की घटना सामने आई, जिसमें अस्पताल के प्रमुख उपकरण, इलेक्ट्रिक आइटम और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री चोरी हो गई। चोरी की गई सामग्री की कीमत लाखों में बताई जा रही है।
हालांकि घटना के समय अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड्स मौजूद थे, लेकिन उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को चोरी की सूचना नहीं दी। इस मामले की जानकारी अस्पताल प्रबंधन को मीडिया के माध्यम से हुई। अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत जांच बिठाई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिससे चोरी की पुष्टि होती है।
Sanjay Gandhi Hospital
संजय गांधी अस्पताल के सीएमओ, डॉक्टर यत्नेश त्रिपाठी ने कहा कि घटना की जानकारी होने के बावजूद सुरक्षा गार्ड द्वारा सूचना नहीं देना हैरानी की बात है। उन्होंने बताया कि शासकीय अवकाश भी एक कारण हो सकता है। वीडियो में अस्पताल के महत्वपूर्ण उपकरण दिख रहे हैं और यह पूरी घटना बेहद संवेदनशील है।
Sanjay Gandhi Hospital
डॉक्टर त्रिपाठी ने कहा कि तत्काल सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ की जाएगी और दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।














