Salasar Balaji Aarti : सालासर (राजस्थान)। श्री सालासर धाम में शनिवार तड़के प्रभु श्री बालाजी महाराज की मंगला आरती बड़े हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुई। भोर की बेला में जब मंदिर के कपाट खुले तो “जय श्री बालाजी महाराज की” के जयघोष से सम्पूर्ण धाम गूंज उठा। आरती के समय मंदिर परिसर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।
READ MORE : CG News : शिक्षक संगठन के मुखिया ने BEO पर लगाए गए सभी आरोपों का किया खंडन
Salasar Balaji Aarti : आरती की शुरुआत वेदमंत्रों और शंख-घंटाध्वनि के साथ हुई। पुजारी परिवार ने श्री बालाजी को चंदन, केसर, फूल और तिलक से अलंकृत किया। इसके बाद आरती की थालियों में घी के दीप प्रज्वलित कर आरती उतारी गई। भक्तों ने एक स्वर में “आरती की जय जय हनुमान लला की” गाते हुए प्रभु के चरणों में माथा टेका।
आज के दिन विशेष रूप से बालाजी महाराज को बेसन के लड्डू, बूंदी और चूरमे का भोग लगाया गया। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। नवरात्रि समापन के बाद भी भक्तों की भीड़ में कोई कमी नहीं आई है, सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं।
READ MORE : Singrauli News : मूर्ति विसर्जन के दौरान दो हादसे, एक युवक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा व्यवस्था के साथ अतिरिक्त जल, प्रसाद और दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित की। सालासर धाम में आज पूरे दिन “बालाजी के जयकारों” से भक्तिमय माहौल बना हुआ है।













