Salasar Balaji Aarti : सालासर बालाजी में मंगला आरती के साथ उमड़ा श्रद्धा का सैलाब….

Parivesh
Salasar Balaji Aarti : सालासर बालाजी में मंगला आरती के साथ उमड़ा श्रद्धा का सैलाब....

चूरू (राजस्थान)। Salasar Balaji Aarti : आषाढ़ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर आज श्री सालासर बालाजी मंदिर में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में दिन की शुरुआत पट खोलना और मंगला आरती से हुई, जिसमें देशभर से आए हजारों भक्तों ने भाग लिया।

मंगल आरती का शुभ समय सुबह 5:00 बजे था, जिसके बाद दर्शन और प्रसाद वितरण का क्रम चला। मंदिर में दिनभर राजभोग आरती, धूप-ग्वाल, शयन आरती जैसे धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला चलती रहेगी। मंदिर प्रशासन के अनुसार, गर्मी को देखते हुए विशेष पंखे, जल व्यवस्था और मेडिकल टीम की तैनाती की गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *