Sagar News : शिकार की तलाश में डीएफओ के बंगले में घुसा 6 फीट लंबा सांप, देखते ही कर्मचारियों में मची खलबली

Sagar News : सागर :सागर में डीएफओ के बंगले से 6 फीट लंबा घोड़ा पछाड़ प्रजाति का सांप पकड़ा गया है। यह सांप शिकार के चक्कर में उत्तर वन मंडल के अधिकारी के बंगले में घुस आया था और मेंढक को लीलकर बैठा हुआ था। जब कर्मचारियों ने उसे देखा, तो खलबली मच गई। तुरंत एक्सपर्ट अकील बाबा को बुलाया गया और सांप को रेस्क्यू कराया गया, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

Sagar News : वहीं, इसी तरह साइखेड़ा गांव से भी कोबरा प्रजाति का एक खतरनाक सांप पकड़ा गया है, जो पिछले तीन-चार दिनों से कच्चे घरों के आसपास घूम रहा था। इसकी वजह से गांव में दहशत का माहौल था। आज जब बच्चों ने उसे ईंटों के बीच घुसते हुए देखा, तो नजर बनाए रखी और तुरंत एक्सपर्ट को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर सांप को पकड़ा गया। कोबरा को देखने के लिए गांव में भारी भीड़ जमा हो गई।

Sagar News : बता दें कि इस समय मानसून का सीजन शुरू हो गया है। बारिश के कारण सांपों के बिलों में पानी भर जाता है, ऐसे में जीव-जंतु सूखी जगह की तलाश में निकल पड़ते हैं। इसके अलावा, भूख लगने पर वे शिकार की तलाश में भी बाहर आते हैं। ऐसे में सावधानी ही सुरक्षा है।

Sagar News : सांप एक्सपर्ट अकील बाबा ने बताया कि इस मौसम में सर्पदंश की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। ऐसे में अगर किसी के साथ इस तरह की अनहोनी होती है, तो झाड़-फूंक के चक्कर में बिल्कुल न पड़ें, सीधे अस्पताल जाएं। जैन अस्पताल में सर्पदंश के इंजेक्शन उपलब्ध हैं। समय पर इलाज होने से जान बचाई जा सकती है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories