Road Accident : त्योंथर/रीवा। सोहागी थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 30 पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नारियल से लदा एक अनियंत्रित ट्रक अचानक पलट गया, जिसके कारण चालक की मौके पर ही मौत हो गई और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया।
READ MORE : IPS Transfers : 6 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, जानें कौन कहां से किधर….
Road Accident : यह दुर्घटना तब और भयावह हो गई जब ट्रक से गिरे नारियल की बोरियाँ सड़क से गुजर रही एक कार पर जा गिरीं। बोरियों की जोरदार टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और उसमें सवार चार अन्य लोग भी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सोहागी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची।
READ MORE : Rewa News : तेज रफ्तार बोलेरो ने फ्लाई ओवर पर मचाई तबाही, एक की मौत, तीन बाइक सवार घायल
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने और यातायात को सामान्य करने का काम जारी है। पुलिस ने ट्रक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है। इस दुर्घटना ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा और भारी वाहनों की गति नियंत्रण पर सवाल खड़े कर दिए हैं।











