भोपाल। Road Accident : राजधानी से बैरसिया जा रही सवारी बस निपानिया गांव के पास तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में करीब 40 से 50 लोग सवार थे, जिनमें से कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Road Accident : बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार काफी अधिक थी और ड्राइवर ने बैरसिया रोड को हाईवे समझते हुए लापरवाही से वाहन दौड़ाया। यही कारण रहा कि बस असंतुलित होकर पलट गई।
स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि यह रोड “खच्चर बसों” की रेस का अड्डा बन चुका है। ना RTO ध्यान दे रहा है, ना ही कोई प्रशासनिक कार्रवाई हो रही है। खस्ताहाल फिटनेस वाली बसें धड़ल्ले से दौड़ रही हैं और अधिकारी सिर्फ बंदी वसूलने में मस्त हैं।
सवाल उठता है कि भोपाल RTO और परिवहन विभाग आखिर कब जागेगा? क्या इन्हें हर बार किसी बड़ी जानलेवा दुर्घटना का इंतज़ार रहता है?











