Friday, April 3, 2026
30.1 C
Raipur

rewa news : रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में फिर लापरवाही! प्रसूता की मौत, एक और महिला जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही

rewa news : रीवा : रीवा के शासकीय गांधी स्मारक चिकित्सालय में बुधवार की रात एक बार फिर एक प्रसूता की मौत हो गई। और एक बार फिर अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगे है। हालांकि नवजात बच्चा तो बच गया लेकिन उसकी मां की मौत हो गई। वहीं एक और प्रसूता की हालत गंभीर बताई जा रही है जो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।

rewa news : हाल ही में भी प्रसूता और नवजात की मौत के बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया जिसके चलते, एक और जिंदगी मौत के आगोश में समा गई। महिला के पति का दर्द ये बता रहा है जिस अस्पताल में वो खुशियां ढूंढने आए थे वहां उन्हें इतना बड़ा दुख मिलेगे, जो उनकी खुशियों को गम में बदल देगा।

rewa news : रीवा के शासकीय गांधी स्मारक अस्पताल में बीती रात एक प्रसूता की मौत हो गई। मौत-जो केवल एक ज़िंदगी का अंत नहीं, बल्कि एक पूरे परिवार के सपनों का टूट जाना है। और पीछे रह गया है बस एक दर्द, जिसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं। रीवा जिले की पनवार निवासी 26 वर्षीय शशि मिश्रा की तीन साल पहले ही शादी हुई थी, जो घर से उम्मीद लेकर अस्पताल आई थी। जब वो अस्पताल आई थी तो पूरी तरह से स्वस्थ थी, परिवार को विश्वास था कि कुछ घंटों में बच्चे की किलकारियाँ सुनाई देंगी, लेकिन लौटकर आई-तो सिर्फ़ खामोशी।

rewa news : उसका आपरेशन से बच्चा हुआ, लेकिन आपरेशन के बाद महिला की तबियत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। इस घर में आज मातम पसरा है, एक तरफ नवजात बच्चे का जन्म तो दूसरी तरफ उसकी माँ की मौत, जिस घर में बच्चे के पैदा होने की खुशियां होनी चाहिए वहां पर मातम पसर चुका है। बच्चा तो इस दुनिया में जन्म ले लिया, लेकिन जिस मां की कोख से वो पैदा हुआ उस मां का प्यार और आंचल उसे कभी नसीब नहीं हो पाएगा।

 

rewa news : हालांकि एक महिला का और आपरेशन बुधवार को ही हुआ था उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही, जो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले को लेकर कहा कि महिला का आपरेशन अच्छे से हुआ था, थोड़ी देर बाद उसके सीने में दर्द होने लगा, और उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी अस्पताल प्रबंधन ने जांच की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P में कर्मचारियों-पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, 3% DA बढ़ोतरी, मिलेगा एरियर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों...

M.P News : सिंगरौली में कुएं से महिला की लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले...

M.P News : उज्जैन में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, 4 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन के देवास रोड स्थित ग्राम चंदेसरी में अतिक्रमण...

CG Job News : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, छत्तीसगढ़ के इस जिले में में नौकरी का मौका

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में...

C.G Weather : छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से राहत! लेकिन…

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक...

Related Articles

Popular Categories