Friday, February 20, 2026
22.1 C
Raipur

रीवा: सांसद का विवादित बयान, “लैपटॉप नहीं खरीदा तो पिता चोंगी (गांजा) फूंक लेंगे”

रीवा: भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। शुक्रवार को रीवा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “अगर आज लैपटॉप नहीं खरीदा, तो तुम्हारे पिता चोंगी (गांजा) फूंक लेंगे।” उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और चारों ओर से आलोचना का शिकार हो रहा है। यह बयान उस समय दिया गया जब सांसद मिश्रा मध्यप्रदेश सरकार की ‘प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना’ के तहत 12वीं कक्षा के टॉपर छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25,000 की राशि खातों में ट्रांसफर होने की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम तक यह राशि सभी छात्रों के खातों में पहुंच जाएगी, लेकिन यह कहना मुश्किल है कि कितने छात्र वाकई लैपटॉप खरीदेंगे।

रीवा: सांसद ने छात्रों से कहा कि अगर उन्हें लैपटॉप खरीदना है, तो अपने पिता से बहस करनी पड़ेगी क्योंकि कुछ अभिभावक पैसे अन्य कार्यों में खर्च कर सकते हैं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “अगर आज लैपटॉप नहीं खरीदा तो तुम्हारे पिता चोंगी फूंक लेंगे।” मंच से अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें हर छात्र की लैपटॉप खरीदी की पूरी सूची चाहिए — किसने कब और कौन-सा लैपटॉप खरीदा। यह कार्यक्रम रीवा जिले के मार्तंड क्रमांक 1 विद्यालय में आयोजित किया गया था, जहां जिले के 200 से अधिक टॉपर छात्र-छात्राएं एकत्रित हुए थे। प्रदेशभर में इस योजना के तहत कुल 94,234 छात्रों के खातों में ₹25-25 हजार रुपये ट्रांसफर किए जा रहे हैं।

जनार्दन मिश्रा का यह पहला विवादित बयान नहीं है। वे पहले भी मंचों से दिए गए अपने तीखे और असंवेदनशील बयानों को लेकर विवादों में घिर चुके हैं। इस ताजा बयान के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया भी तेज हो गई है। विपक्ष ने इसे “शर्मनाक और विद्यार्थियों के सामने अमर्यादित भाषा का प्रयोग” बताते हुए सांसद से माफी की मांग की है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds