Rewa Constable Death Case : मध्यप्रदेश के रीवा जिले से देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कनपटी में गोली लगने से एक आरक्षक की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे संजय गांधी अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।मृतक की पहचान राकेश पटेल के रूप में हुई है, जो मैहर जिले के रामनगर थाने में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि रविवार को वह अपने घर आया हुआ था।





