Reva News : रीवा : रीवा जिले की जवा तहसील के भनिगवां गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां उफनती नदी में घंटों तक संघर्ष करने के बाद एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने ससुराल में सड़क न होने के कारण गर्भावस्था के दौरान मायके आई थी।
Reva News : बारिश के चलते नदी उफान पर थी, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई। रास्ते में उफनती नदी ने रास्ता रोक दिया, जिससे महिला समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकी और उसकी मौत हो गई।
Reva News : मौत के बाद परिजन महिला के शव को करीब 40 किलोमीटर दूर उसके ससुराल तक **खाट और ट्रैक्टर** की मदद से ले गए। इस हृदयविदारक घटना ने क्षेत्र में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की दुर्दशा को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों में आक्रोश है और वे प्रशासन से सुदूर इलाकों में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग कर रहे हैं।











