Friday, April 3, 2026
28.8 C
Raipur

Rawatpura University : 3 लाख की फीस, 0 रजिस्ट्रेशन! रावतपुरा यूनिवर्सिटी के झांसे में फंसे पैरामेडिकल छात्र, NSUI का हल्लाबोल प्रदर्शन

Rawatpura University : रायपुर। रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में पढ़ाई पूरी करने के बावजूद BMLT, DMLT, डायलिसिस और ऑप्टोमेट्री जैसे कोर्स कर चुके सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। मंगलवार को छात्रों ने NSUI के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय पर बिना मान्यता के कोर्स संचालित करने का आरोप लगाया।

Read More : CG NEWS : रायपुर को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और कार्गो हब का दर्जा देने की उठी मांग, छोटे शहरों से तुलना में पिछड़ रहा छत्तीसगढ़
Rawatpura Government University

मान्यता का झांसा देकर लूटा गया हमारा करियर

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि यूनिवर्सिटी ने छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल की मान्यता (NOC) के बिना ही पिछले 6 वर्षों से कोर्स चला रही है। 2019 से अब तक करीब 1000 से ज्यादा छात्र-छात्राएं इन फर्जी कोर्सों में पढ़ाई कर चुके हैं। पढ़ाई पूरी होने के बाद भी रजिस्ट्रेशन नहीं मिला, जिससे नौकरी और उच्च शिक्षा दोनों में भारी दिक्कतें आ रही हैं।

3 लाख खर्च किए, लेकिन डिग्री बेकार निकली

सोनी मानिकपुरी, जो BMLT कोर्स की पहली बैच की छात्रा थीं, ने बताया “एडमिशन लेते वक्त कहा गया था कि कोर्स को काउंसिल से मान्यता मिली हुई है। हमने भरोसा कर लिया और तीन लाख से ज़्यादा खर्च कर दिया। अब 6 साल बाद भी न तो रजिस्ट्रेशन मिला, न ही किसी भर्ती में हम एलिजिबल माने जा रहे हैं।”

Read More : Gwalior News : वार्ड में सफाई न होने से नाराज पार्षद ने खुद कीचड़ में उतरकर की सफाई, निगम प्रशासन पर उठाए सवाल

Rawatpura University

यूनिवर्सिटी और काउंसिल एक-दूसरे पर टाल रहे ज़िम्मेदारी

NSUI जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी ने कहा – “रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी बिना NOC के पिछले 6 सालों से पैरामेडिकल कोर्स चला रही है। छात्रों से लाखों की फीस वसूल की गई लेकिन कोई मान्यता नहीं मिली। यह छात्रों के भविष्य से खुला खिलवाड़ है।” जब इस मुद्दे पर विश्वविद्यालय से सवाल किया गया तो उन्होंने दावा किया कि उनके पास काउंसिल की NOC है। वहीं, छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल ने स्पष्ट किया कि कोई भी मान्यता नहीं दी गई है।

NSUI की चेतावनी: जल्द समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा

NSUI ने मांग की है कि सभी छात्रों को तत्काल रजिस्ट्रेशन दिया जाए, यूनिवर्सिटी पर कानूनी कार्रवाई की जाए, दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो। यदि जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो NSUI ने राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। छात्रों की आवाज़ को दबाया नहीं जाएगा। उनका हक़ मिलेगा या फिर आंदोलन उग्र होगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories