Thursday, March 26, 2026
29.1 C
Raipur

Rameshwar Sharma BJP : “लाहौर की छाती पर तिरंगा लहराने तक जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर”: मणिशंकर अय्यर पर रामेश्वर शर्मा का बड़ा पलटवार

Rameshwar Sharma BJP : भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर द्वारा पाकिस्तान के साथ मेज पर बैठकर बातचीत करने के सुझाव पर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। हुजूर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस और पाकिस्तान दोनों को आड़े हाथों लिया है।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस की पूरी विचारधारा को ‘पाकिस्तान परस्त’ करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मणिशंकर अय्यर जैसे नेताओं की मानसिकता हमेशा से भारत विरोधी और पाकिस्तान के पक्ष में रही है।

रामेश्वर शर्मा के कड़े प्रहार:

  • लाहौर पर तिरंगे की चेतावनी: शर्मा ने दो टूक शब्दों में कहा, “मणिशंकर अपने प्रिय पाकिस्तान को समझा दें कि वह अपनी औकात में रहे। भारत के खिलाफ साजिशें बंद करे, वरना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तब तक थमेगा नहीं जब तक लाहौर की छाती पर तिरंगा नहीं लहराता।”

  • कांग्रेस पर आरोप: उन्होंने विभाजन के लिए कांग्रेस की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पाकिस्तान का जन्म ही कांग्रेस की गलतियों के कारण हुआ है।

  • आतंकवाद पर प्रहार: बीजेपी विधायक ने चेतावनी दी कि यदि पाकिस्तान आतंकवाद पैदा करना बंद नहीं करेगा, तो भारत की सैन्य कार्रवाई (ऑपरेशन सिंदूर) हमेशा जारी रहेगी।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : इंदौर पेंटहाउस विवाद बना जानलेवा, कार से कुचलकर महिला इंजीनियर की मौत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र...

Related Articles

Popular Categories