Raipur Murder : रायपुर में झारखंड के युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Raipur Murder : रायपुर : रायपुर के रामा वर्ल्ड कॉलोनी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान झारखंड के देवघर निवासी लगभग 25 वर्षीय शुभम राणा के रूप में हुई है। वह स्वर्णभूमि कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में कारपेंटरी का काम करता था और अन्य मजदूरों के साथ वहीं रह रहा था।

Raipur Murder : जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात करीब 11 बजे के बाद से शुभम अपने कमरे से लापता था। सुबह साथियों की नींद खुलने पर जब उसकी तलाश की गई तो निर्माणाधीन मकान के पास उसका क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। मजदूरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

Raipur Murder : सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध माना जा रहा है। शव पर चोट के निशान होने की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।

Raipur Murder : घटना की जानकारी मिलने पर शुभम के परिजन झारखंड से रायपुर पहुंचे। परिजनों ने उसकी मौत पर हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि शुभम का किसी से विवाद नहीं था और उसकी मौत सामान्य परिस्थितियों में नहीं लगती। परिवार ने मामले की गंभीर और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Raipur Murder : विधानसभा थाना पुलिस के अनुसार, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और शुभम के साथ काम करने वाले मजदूरों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories