Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में सोशल मीडिया पर अवैध कट्टे के साथ वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी की पहचान कुलेश्वर उर्फ सोनू साहू के रूप में हुई है, जो वीडियो पोस्ट करने के बाद फरार हो गया था।
Raipur Crime : मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) और पश्चिम जोन के अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा आजाद चौक थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। सोशल मीडिया विंग ने वायरल वीडियो का तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की।
Raipur Crime : पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने कट्टा पंडरी निवासी शिखर द्विवेदी से लिया था। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी शिखर द्विवेदी को भी गिरफ्तार कर लिया।
Raipur Crime : पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक अवैध कट्टा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना आजाद चौक में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर इस तरह हथियारों का प्रदर्शन करना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी-
01. कुलेश्वर उर्फ सोनू साहू पिता गोर्वधन साहू उम्र 24 साल निवासी रामसागर पारा थाना आजाद चौक रायपुर।
02. शिखर द्विवेदी पिता सुनील द्विवेदी उम्र 20 साल निवासी एकता चौक सड्डू थाना पंडरी रायपुर।











