Thursday, April 2, 2026
33.1 C
Raipur

Raipur Crime : देशभर में कार कांच तोड़ चोरी करने वाला कुख्यात त्रिची गिरोह रायपुर में धराया, 6 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय कार-कांच तोड़ चोरी करने वाले कुख्यात तमिलनाडु के त्रिची गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट, थाना गंज और थाना देवेंद्र नगर की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

Raipur Crime : पुलिस के अनुसार यह गिरोह देशभर में घूम-घूमकर एक खास तरीके से खड़ी कारों का शीशा तोड़ता था और अंदर रखे बैग, लैपटॉप, टैब और नकदी पर हाथ साफ कर देता था। यह गिरोह “रामजी नगर गिरोह” के नाम से भी जाना जाता है और इसके सदस्य मूल रूप से तिरुच्चिरापल्ली (त्रिची), तमिलनाडु के निवासी हैं।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपियों ने रायपुर के थाना गंज और देवेंद्र नगर क्षेत्र में कार का कांच तोड़कर चोरी की दो घटनाओं को अंजाम दिया था। थाना गंज क्षेत्र में 12 जनवरी 2026 को अपोलो डायग्नोस्टिक के सामने खड़ी कार से लाखों रुपये की नकदी, लैपटॉप, टैब और अन्य सामान चोरी किया गया था। इसी दिन देवेंद्र नगर क्षेत्र में भी एक अन्य कार से नकदी से भरा बैग चोरी किया गया।

Raipur Crime :दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने महज 96 घंटे के भीतर हजारों सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी विश्लेषण किया और अंतरराज्यीय एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया। जांच के दौरान रायपुर, दुर्ग, डोंगरगढ़, संबलपुर, टाटा और रांची के रेलवे स्टेशनों पर भी पतासाजी की गई।

Raipur Crime :तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की लोकेशन झारखंड के रांची में मिलने पर दो टीमों को वहां रवाना किया गया। पुलिस ने रांची के धुर्वाडैम इलाके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो वहां भी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान और दिल्ली सहित कई राज्यों में इसी तरह की चोरी की घटनाएं कर चुके हैं। पुलिस से बचने के लिए आरोपी होटल में ठहरने के बजाय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर रुकते थे और बिना टिकट रेल यात्रा करते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, एक टैब, 25 हजार रुपये नकद, दो सोने के सिक्के और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। वहीं, पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों द्वारा गरियाबंद में फेंका गया चोरी का लैपटॉप भी टीम ने 6 घंटे के भीतर बरामद कर लिया।

आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 09/26 धारा 305(सी), 3(5) बीएनएस तथा थाना देवेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 08/26 धारा 303(2), 324 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह का मूवमेंट आंध्र प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश और गुजरात में भी रहा है, जहां की पुलिस को जानकारी भेजी जा रही है।

मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने का दावा पुलिस ने किया है।

 

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी

01. किट्टू पिता स्व. वेल्लू उम्र 55 साल स्थाई पता किराये पर मकान मालिक लोकनाथन पिता रामकृष्णन के यहां म.न. 3/49 गांधीनगर पोस्ट रामजीनगर थाना रामजीनगर, जिला तिरूच्चिराप्पल्ली (त्रिची) तमिलनाडू।

02. ए विनोद कुमार पिता स्व. अलाकिरीसामी उम्र 43 साल स्थाई पता किराये पर माणिक्या आई के यहां पर हरि भास्कर कॉलोनी म.नं 1/278, के कल्लीकुड़ी नॉर्थ, तिरूच्चिराप्पल्ली (त्रिची) तमिलनाडू।

03. बाला मुरूगन पिता बाला मुरुगन के उम्र 43 साल स्थाई पता किराये पर माणिक्या आई के यहां पर हरि भास्कर कॉलोनी म.नं. 1/278, के कल्लीकुड़ी नॉर्थ, तिरूच्चिराप्पल्ली (त्रिची) तमिलनाडू।

04. कुमरेशन डी. पिता धर्मा उम्र 60 साल स्थाई पता किराये पर मुनुस्वामी के यहा ग्राम पुंगानूर म.नं. 3/89 गांधीनगर रामजी नगर तिरूच्चिराप्पल्ली (त्रिची) तमिलनाडू।

05. भास्कर के पिता कदरीवेल उम्र 55 साल निवासी 57 मिल कॉलोनी रामजी नगर तिरूच्चिराप्पल्ली (त्रिची) थाना रामजीनगर तमिलनाडू।

06. रंगन ए पिता अमरनादन उम्र 56 साल निवासी न्यू काटू थाना रामजीनगर तिरूच्चिराप्पल्ली (त्रिची) तमिलनाडू।

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Singrauli News : सिंगरौली बना खनिज राजस्व में नंबर-1, रिकॉर्ड वसूली

Singrauli News : सिंगरौली : सिंगरौली जिले ने वित्तीय...

Related Articles

Popular Categories