Thursday, April 2, 2026
33.1 C
Raipur

Raipur Crime : अधिक मुनाफे का झांसा देकर 26 लोगों से 1.35 करोड़ की ठगी, छठवीं पास शातिर आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime : रायपुर : क्रिप्टो करेंसी और शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा व मासिक ब्याज दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में छठवीं पास आरोपी कुलदीप भतपहरी को पकड़ा गया है, जिसने 26 लोगों से करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपये की ठगी करना स्वीकार किया है।

Raipur Crime : पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को शेयर मार्केट, आईपीओ, एनएसई, एमएसईआई और सीडीएसएल से जुड़ा निवेश सलाहकार बताता था। वह “मासिक के.बी. प्लान” के नाम पर निवेश पर ज्यादा लाभ और नियमित ब्याज देने का लालच देकर लोगों से ऑनलाइन और नगद रकम वसूलता था। शुरुआती कुछ महीनों तक वह ब्याज के नाम पर थोड़ी राशि लौटाता रहा, लेकिन दिसंबर 2024 में अचानक फरार हो गया।

Raipur Crime : थाना पंडरी में दर्ज शिकायत के अनुसार प्रार्थी अमित दास और उनके भाई रोहित दास से आरोपी ने वर्ष 2021-22 के दौरान कुल 15 लाख 60 हजार 4 रुपये की ठगी की थी। इस मामले में थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 18/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Raipur Crime : वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना पंडरी पुलिस की टीम ने मुखबिरों, तकनीकी विश्लेषण और लगातार दबिश के जरिए आरोपी की तलाश की। आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस को उसकी मौजूदगी की अहम सूचना मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Raipur Crime : पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने इसी तरह 26 लोगों से कुल 1 करोड़ 35 लाख 14 हजार रुपये की ठगी की है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक कंप्यूटर सिस्टम, एक लैपटॉप और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

Raipur Crime : पुलिस ने बताया कि आरोपी कुलदीप भतपहरी पहले भी इसी तरह की ठगी के मामले में थाना टिकरापारा से जेल जा चुका है। उसके खिलाफ वर्ष 2025 में धारा 420 के तहत मामला दर्ज हुआ था।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी कुलदीप भतपहरी, पिता मुन्ना भतपहरी, उम्र 38 वर्ष, निवासी धमतरी रोड सतनाम ज्ञान देवपुरी, थाना टिकरापारा, रायपुर का रहने वाला है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और ठगी से जुड़े अन्य पीड़ितों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories