Monday, February 16, 2026
30.1 C
Raipur

Raipur Arms Act Arrest : रायपुर में अवैध पिस्टल के साथ पुराना अपराधी गिरफ्तार: हत्या के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

Raipur Arms Act Arrest : रायपुर (16 फरवरी 2026): रायपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पंडरी थाना क्षेत्र में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक नग पिस्टल और एक खाली मैग्जीन बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस का छापा

पुलिस को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक पिस्टल लेकर पंडरी क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही अति पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा ने पंडरी पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने घेराबंदी कर हुलिए के आधार पर आरोपी को धर दबोचा।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नंदू शर्मा (30 वर्ष) बताया, जो पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुशालपुर का निवासी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, नंदू शर्मा एक आदतन अपराधी है और पूर्व में हत्या तथा मारपीट जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। तलाशी के दौरान जब उसके पास से हथियार मिला, तो वह पुलिस को गोलमोल जवाब देकर गुमराह करने लगा और शस्त्र संबंधी कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

हथियारों के नेटवर्क की तलाश

पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर ने बताया कि आरोपी से सघन पूछताछ की जा रही है कि उसे यह पिस्टल कहाँ से मिली और वह किस बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े अन्य गिरोहों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल शहर के सभी थाना प्रभारियों को अवैध हथियार रखने और उनकी खरीद-बिक्री करने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds