Thursday, August 27, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Accident News : टैंकर से कुचलकर बच्चे की मौत, CCTV में...

Raipur Accident News : टैंकर से कुचलकर बच्चे की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा

Raipur Accident News
Raipur Accident News

Raipur Accident News : रायपुर : रायपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल जा रहे 15 साल के बच्चे की मौत हो गई। यह हादसा सड्डू स्कूल के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार पानी टैंकर ने बच्चे को कुचल दिया। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है।

Raipur Accident News : जानकारी के अनुसार, महावीर शर्मा मंगलवार सुबह स्कूल जा रहा था। वह सड़क किनारे बैग लेकर पैदल चल रहा था। तभी तेज रफ्तार पानी टैंकर वहां से गुजरा और उसे कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र में हुआ।

Raipur Accident News : वीडियो में दिख रहा है कि टैंकर का चक्का चढ़ने के बाद भी बच्चा कुछ पल के लिए उठकर खड़ा हुआ, लेकिन फिर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

Raipur Accident News : पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी है। वीडियो में हादसे से पहले एक बाइक सवार भी दिखाई दे रहा है। पुलिस को शक है कि बाइक की वजह से बच्चा अचानक टैंकर के सामने आ गया हो। महावीर शर्मा सड्डू के LIG सेक्टर-1 का रहने वाला था। पुलिस ने टैंकर चालक की पहचान कर ली है और उसकी तलाश जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here