Friday, April 3, 2026
30.1 C
Raipur

Raigarh News : डेम में नहाने उतरा युवक लापता, PWD सब इंजीनियर के बेटे की तलाश जारी…

Raigarh News : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में एक चिंताजनक घटना सामने आई है। बीती रात लाखा डेम में नहाने के दौरान PWD के सब इंजीनियर डीके प्रधान के बेटे सुशांत प्रधान (24) अचानक लापता हो गया।

Raigarh News : सूचना मिलने के तुरंत बाद सिटी कोतवाली पुलिस और नगर सेना की टीम मौके पर पहुंची और युवक की खोज में जुट गई। पुलिस द्वारा उसके दोस्तों, पुरेन्द्र सिंह और अविनाश सारथी, से भी पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बीती रात लगभग दो बजे सुशांत अपने दोस्तों के साथ कार में लाखा डेम के पीछे स्थित क्षेत्र में गया था। सुशांत पानी में नहाने के दौरान अचानक गायब हो गया। दोस्तों ने काफी खोजबीन के बाद उसे न पाकर थाने में घटना की जानकारी दी।

पुलिस का अनुमान है कि युवक डेम के गहरे पानी में डूब गया हो सकता है। इसके मद्देनजर स्थानीय प्रशासन और बचाव टीम लगातार खोज अभियान चला रही है।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि युवक के दोनों दोस्तों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है और डेम क्षेत्र में पानी के स्तर और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : गले में घुसा सरिया! MY अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल, डॉक्टरों ने बचाई जान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के खरगौन जिले के...

M.P News : बड़वानी में भीषण सड़क हादसा, 150 फीट खाई में गिरी कार, 1 की मौत, 3 घायल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले...

M.P में कर्मचारियों-पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, 3% DA बढ़ोतरी, मिलेगा एरियर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों...

M.P News : सिंगरौली में कुएं से महिला की लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले...

M.P News : उज्जैन में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, 4 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन के देवास रोड स्थित ग्राम चंदेसरी में अतिक्रमण...

Related Articles

Popular Categories