Panna Hospital: पन्ना के सरकारी अस्पताल में महिला नर्सिंग ऑफिसर से मारपीट सफाई कर्मचारी ने ड्यूटी के दौरान जड़ा थप्पड़, विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Anuj Nirala

Panna Hospital: पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पवई में शुक्रवार रात एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई, जिसने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यस्थल पर महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि अस्पताल में कार्यरत एक आउटसोर्स सफाई कर्मचारी ने ड्यूटी कर रही महिला नर्सिंग ऑफिसर के साथ पहले अभद्रता की और फिर सभी के सामने उन्हें थप्पड़ मार दिया।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया। महिला स्वास्थ्य कर्मियों, एएनएम, स्टाफ नर्स और अन्य कर्मचारियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर काम बंद कर दिया। कर्मचारियों ने साफ कहा कि जब तक आरोपी को हटाकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वे ड्यूटी पर वापस नहीं लौटेंगे।

डिलीवरी के बाद सफाई को लेकर शुरू हुआ विवाद

Panna Hospital: जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार (10 जुलाई) की रात की है। अस्पताल में एक महिला की डिलीवरी के बाद ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग ऑफिसर सुमन प्रजापति ने सफाई कर्मचारी मनोज वाल्मीकि को डिलीवरी रूम की सफाई के लिए बुलाया।

Bhopal Food Raid: भोपाल में एक्सपायरी खाद्य सामग्री का बड़ा खुलासा 50% डिस्काउंट के लालच में लोगों की सेहत से हो रहा था खिलवाड़, खाद्य विभाग ने लाखों का माल जब्त कर FSSAI लाइसेंस किया निलंबित

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आवाज देने पर सफाई कर्मचारी नाराज हो गया। उसने नर्सिंग ऑफिसर के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कथित तौर पर अपना आपा खो दिया और महिला नर्सिंग ऑफिसर को जोरदार थप्पड़ मार दिया।घटना के समय अस्पताल में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया।

महिला कर्मचारियों में भारी आक्रोश

Panna Hospital: घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल की महिला स्वास्थ्य कर्मियों में भारी नाराजगी फैल गई। सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।कर्मचारियों का आरोप है कि संबंधित सफाई कर्मचारी का व्यवहार पहले से ही विवादित रहा है। वह आए दिन अस्पताल के कर्मचारियों से अभद्र भाषा में बात करता था और धमकियां देता था। इसके बावजूद उसके खिलाफ पहले कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

काम बंद कर शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Panna Hospital: घटना के विरोध में महिला स्वास्थ्य कर्मियों, एएनएम और स्टाफ नर्सों ने अस्पताल का कामकाज ठप कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के चलते अस्पताल की नियमित स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई हैं।मरीजों और उनके परिजनों को इलाज और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बीएमओ को सौंपा ज्ञापन

आक्रोशित कर्मचारियों ने खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) को ज्ञापन सौंपकर आरोपी सफाई कर्मचारी को तत्काल सेवा से हटाने, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और भविष्य में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Bhopal Food Raid: भोपाल में एक्सपायरी खाद्य सामग्री का बड़ा खुलासा 50% डिस्काउंट के लालच में लोगों की सेहत से हो रहा था खिलवाड़, खाद्य विभाग ने लाखों का माल जब्त कर FSSAI लाइसेंस किया निलंबित

बीएमओ बोले- आरोपी आउटसोर्स कंपनी का कर्मचारी

Panna Hospital: खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील सोनी ने बताया कि आरोपी अस्पताल का नियमित सरकारी कर्मचारी नहीं, बल्कि एक आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से नियुक्त सफाई कर्मचारी है।उन्होंने कहा कि आरोपी को हटाने के लिए संबंधित एजेंसी को पत्र भेजा जा रहा है। साथ ही पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई तक काम पर लौटने से इनकार

महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक आरोपी के खिलाफ ठोस और लिखित कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अपनी हड़ताल समाप्त नहीं करेंगी।फिलहाल अस्पताल प्रशासन कर्मचारियों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाएं बहाल कराने का प्रयास कर रहा है, वहीं पूरे मामले की जांच जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *