बिलासपुर NTPC में हड़कंप : बिलासपुर। बिलासपुर स्थित सीपत एनटीपीसी (NTPC) परिसर में ठेका कर्मचारी की काम के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद एनटीपीसी में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान ग्राम कुली निवासी अमृत लाल साहू के रूप में हुई है, जो ईएमडी एजेंसी पीके त्रिपाठी के तहत कार्यरत थे।
READ MORE : CG CRIME : लगातार चोरी और लूटपाट से ग्रामीण व दुकानदार परेशान, थाना पुंजीपथरा की पुलिस पर लापरवाही का आरोप
बिलासपुर NTPC में हड़कंप : एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती ने बताया कि अमृत लाल साहू अपने तीन अन्य सहकर्मियों के साथ टीपी-5 (बंकर फ्लोर) पर काम पर जा रहे थे, तभी यह घटना हुई। सहकर्मियों के बयान के अनुसार, अमृत लाल साहू का शरीर अचानक काँपने लगा और वह जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तत्काल एनटीपीसी अस्पताल ले जाया गया और सीपीआर (CPR) दिया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। प्रबंधन को कार्डियक अरेस्ट का संदेह है।
READ MORE : Bilaspur Fraud : लोन दिलाने के नाम पर मेडिकल व्यवसायी से 73 लाख की ठगी…
इस दुखद घटना की सूचना मिलने पर सीपत पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। एनटीपीसी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि दिवंगत अमृत लाल साहू के आश्रितों को नियमानुसार मुआवजा प्रदान किया जाएगा। ठेका कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान हुई इस अचानक मौत ने परिसर में सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्लांट में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी दुर्घटनाएं
एनटीपीसी कोरबा संयंत्र में सुरक्षा मानकों पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं, क्योंकि यह पहली बार नहीं है जब यहाँ काम के दौरान किसी ठेका श्रमिक की जान गई है। पूर्व में भी प्लांट में हुए विभिन्न हादसों में कई श्रमिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, जो प्लांट प्रबंधन द्वारा ठेका श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इस ताजा हादसे ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।











