Pandit Pradeep Mishra : सीहोर /ब्रह्म सिंह मेवाड़ा: कुंवेरश्वर धाम में आयोजित कावड़ यात्रा के दौरान हुई मौतों को लेकर अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए गहरी शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं। पंडित मिश्रा ने कहा—*”ये सभी हमारे शिव परिवार के सदस्य थे। इनके निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से बहुत पीड़ा हुई है।
Pandit Pradeep Mishra : उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि आयोजन में व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की ज़रूरत थी। पंडित मिश्रा ने कहा कि न सिर्फ प्रशासन, बल्कि हमारी भी ज़िम्मेदारी बनती है कि अगली बार ऐसी कोई कमी न रह जाए।
Pandit Pradeep Mishra : बता दें कि सीहोर की यह कांवड़ यात्रा बीते दिनों देशभर से लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करने वाली एक विशाल धार्मिक यात्रा रही, लेकिन इसके दौरान तेज़ डीजे साउंड और अव्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल उठे। यात्रा के दौरान एक 22 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से मौत और अन्य घटनाओं को लेकर अब प्रशासनिक स्तर पर भी मंथन शुरू हो गया है।













