Thursday, April 2, 2026
29.1 C
Raipur

NMDC Screening Plant : एनएमडीसी स्क्रीनिंग प्लांट में दर्दनाक हादसा, कन्वेयर बेल्ट में फंसकर कर्मचारी की मौत

NMDC Screening Plant : फकरे आलम खान, बचेली। लौहनगरी बचेली में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा हो गया, जिसने पूरे एनएमडीसी (NMDC) परिसर को शोक में डुबो दिया। एनएमडीसी डिपाजिट-5 के स्क्रीनिंग प्लांट में कार्य के दौरान सीनियर MCO ग्रेड-1 के पद पर तैनात शिव कुमार उइके (46 वर्ष) की कन्वेयर बेल्ट में फंसने से मौके पर ही मौत हो गई।

कार्य के दौरान हुआ भीषण हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शिव कुमार उइके स्क्रीनिंग प्लांट में अपना नियमित कार्य कर रहे थे, तभी अचानक किसी कारणवश वे कन्वेयर बेल्ट में फंस गए। हादसा इतना गंभीर था कि उन्हें बचने का मौका नहीं मिला। इस दुर्घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है और एनएमडीसी प्रबंधन द्वारा मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

NMDC Screening Plant :
शोक की लहर और कर्मचारियों में गुस्सा

हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी और एनएमडीसी के अन्य कर्मचारी तुरंत अपोलो अस्पताल पहुंचे। मृतक शिव कुमार उइके को उनके सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाना जाता था, जिसके कारण उनके सहकर्मियों और परिचितों में गहरा सदमा है।

इस दुखद घटना से एक ओर जहां एनएमडीसी परिसर में मातम का माहौल है, वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों के बीच प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल भी उठने लगे हैं। कर्मचारियों ने मांग की है कि घटना की उच्च स्तरीय जांच की जाए और लापरवाही पाए जाने पर दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके। दुर्घटना की वास्तविक वजह विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories