Monday, February 16, 2026
28.1 C
Raipur

Niyad Nellanar Scheme Progress : सुकमा सीईओ का ‘एक्शन प्लान’: कोंटा में प्रतिदिन 20 आवास पूरे करने का टारगेट, लापरवाही पर गिरेगी गाज

Niyad Nellanar Scheme Progress : सुकमा/कोंटा: सुकमा कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर ने कोंटा जनपद पंचायत में विभागीय अधिकारियों की मैराथन बैठक ली। बैठक में ‘नियद नेल्लानार’ (आपका अच्छा गांव) योजना के तहत विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मार्च 2026 तक सभी निर्माण कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने की समय-सीमा तय की गई है।

आवास और आजीविका पर मुख्य फोकस सीईओ मुकुन्द ठाकुर ने प्रधानमंत्री आवास योजना की सुस्त प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अब प्रतिदिन कम से कम 20 आवास पूर्ण होने चाहिए। उन्होंने एनआरएलएम (NRLM) के तहत ‘सेवा एक्सप्रेस’ के माध्यम से रोजाना 20 नए स्व-सहायता समूहों के गठन का लक्ष्य दिया, ताकि वनांचल की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

नरेगा और स्वच्छता मिशन की निगरानी मनरेगा के कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए तकनीकी सहायकों को नियमित फील्ड विजिट करने और मस्टरोल की ऑनलाइन एंट्री समय पर करने के निर्देश दिए गए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नियद नेल्लानार क्षेत्र में लंबित शौचालयों और स्वच्छता परिसरों की स्वीकृति के लिए दस्तावेजों का संकलन तुरंत पूरा करने को कहा गया है।

निरीक्षण में कड़े निर्देश: शिक्षकों की उपस्थिति और करियर मार्गदर्शन बैठक के बाद सीईओ ठाकुर ने कन्या आश्रम दरभागुड़ा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंटा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों को दो टूक कहा:

  • समय की पाबंदी: सभी शिक्षक अनिवार्य रूप से निर्धारित समय पर स्कूल पहुंचें।

  • करियर काउंसलिंग: 12वीं के बाद छात्रों को सही दिशा मिले, इसके लिए स्कूलों में नियमित ‘कैरियर मार्गदर्शन’ और ‘सामान्य ज्ञान’ की कक्षाएं संचालित की जाएं।

  • बुनियादी सुविधाएं: उन्होंने सभी स्कूलों में निर्बाध विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

सीईओ ठाकुर ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds