Monday, August 31, 2026
Home Chhattisgarh Mungeli News: बाघामुंडा में आम फलों की नीलामी 17 अप्रैल को, इच्छुक...

Mungeli News: बाघामुंडा में आम फलों की नीलामी 17 अप्रैल को, इच्छुक व्यापारी ले सकते हैं हिस्सा

Mungeli News
Mungeli News

Mungeli News: मुंगेली : मुंगेली जिले के विकासखंड में स्थित शासकीय उद्यान रोपणी बाघामुंडा में आम फलों की नीलामी 17 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। इससे पहले 10 अप्रैल को निर्धारित नीलामी में कोई बोलीदाता उपस्थित नहीं हुआ था, जिसके कारण इसे पुनः आयोजित किया जा रहा है।

Mungeli News: इच्छुक व्यापारी और बोलीदाता तय समय पर पहुंचकर नीलामी में भाग ले सकते हैं। नीलामी में शामिल होने के लिए 5 हजार रुपये नगद जमा करना अनिवार्य रखा गया है।

Mungeli News: नीलामी की शर्तों के अनुसार, सफल बोलीदाता को 24 घंटे के भीतर आधी राशि जमा करनी होगी, जबकि शेष राशि आम की तुड़ाई से पहले पूरी तरह जमा करना जरूरी होगा। फल तुड़ाई और सफाई की जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी और किसी भी प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी भी उसी की रहेगी।

Mungeli News: आम तुड़ाई की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति उद्यान अधीक्षक, शासकीय उद्यान रोपणी बाघामुंडा, जिला मुंगेली कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here